रुद्रपुर में शराब परोसने पर होटल स्वामी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। होटल में अवैध रूप से परोसी जा रही शराब ही सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर होटल स्वामी को गिरफ्तार किया है। होटल से पुलिस ने शराब व बीयर भी बरामद की है। पुलिस ने होटल स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना ट्रांजिट कैंप …
रुद्रपुर, अमृत विचार। होटल में अवैध रूप से परोसी जा रही शराब ही सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर होटल स्वामी को गिरफ्तार किया है। होटल से पुलिस ने शराब व बीयर भी बरामद की है। पुलिस ने होटल स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस के एसआई पूरण सिंह तोमर अपने साथियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जगतपुरा से जैसे ही वह अटरिया मोड़ पर पहुंचे तो मुखबिर ने उन्हें एक होटल में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की सूचना दी। पुलिस ने होटल पर छापा मारा। जहां एक मेज के नीचे एक प्लास्टिक के कट्टे में देशी शराब के 50 पव्वे और 12 बीयर की कैन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब व बीयर को कब्जे में लेकर होटल स्वामी शारदा कॉलोनी निवासी रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया।
