फैंस का इंतजार खत्म, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ आएगी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हिट जोड़ी फिर से साथ नजर आयेगी। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। दीपिका और रणबीर की जोड़ी को फैंस आज भी ऑनस्क्रीन साथ देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। यह जोड़ी एक बार फिर से …

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हिट जोड़ी फिर से साथ नजर आयेगी।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। दीपिका और रणबीर की जोड़ी को फैंस आज भी ऑनस्क्रीन साथ देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं।

यह जोड़ी एक बार फिर से दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए साथ हैं। यह जोड़ी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है।

तमाशा के बाद दीपिका और रणबीर पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि रणबीर-दीपिका ने एक ब्रांड एंडोर्समेंट डील साइन की है यानी वह एक विज्ञापन में साथ नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि इसका निर्देशन पुनीत मल्होत्रा करने वाले हैं।

पढ़ें-कंगना रनौत की फिल्म ‘Emergency’ की रिलीज डेट आई सामने, एक्ट्रेस ने दी जानकारी

संबंधित समाचार