अल्मोड़ा से नाबालिग का अपहरण करने वाला बदायूं का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बीते 29 मई को राजस्व क्षेत्र डोबा से एक नाबालिग का अपरहण हो गया था। राजस्व पुलिस ने आरोपी सौरभ कुमार (20) निवासी ग्राम ढका ब्लॉक म्याऊ …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बीते 29 मई को राजस्व क्षेत्र डोबा से एक नाबालिग का अपरहण हो गया था। राजस्व पुलिस ने आरोपी सौरभ कुमार (20) निवासी ग्राम ढका ब्लॉक म्याऊ तहसील दातांगज, जिला बदायूं, उत्तरप्रदेश के खिलाफ आइपीसी की धारा 366ए, 363, 376 सहित पोस्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर दिया।
घटना की गंभीरता को देखते राजस्व पुलिस ने मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने मामले में एक टीम बनाकर आरोपी के नंबरों को सर्विलांस पर लगाया, जिसके आधार पर आरोपी की लोकेशन हरियाणा में मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के चुंगल से छुड़ाकर परिजन को सौंप दिया है। वहीं आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
