रुद्रपुर: व्यापारियों ने एसएसपी दफ्तर पर धरना देने की दी चेतावनी, इस वजह से हैं नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। किच्छा में शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल के पुत्र पर हमले की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने बैठक कर कहा कि शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार को व्यापार मंडल एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष …

रुद्रपुर, अमृत विचार। किच्छा में शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल के पुत्र पर हमले की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने बैठक कर कहा कि शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार को व्यापार मंडल एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल के पुत्र दीप हंसपाल पर शनिवार को सरेशाम किच्छा के बीच बाजार हमला किया गया है। जिस तरह से वीडियो फुटेज में देखा गया उससे यह साफ जाहिर होता है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग दीप हंसपाल को जान से मारने की नीयत से आए थे। अगर उनका बेटा भागकर ज्वैलर्स शॉप में जाकर नहीं छिपता तो बड़ी अनहोनी घटना हो सकती थी।

बैठक में व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिये। यदि पुलिस प्रशासन ने शीघ्र ही घटना में शामिल गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया तो संपूर्ण जिले के व्यापार मंडल पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पर धरना करेंगे।

बैठक में नगर महामंत्री हरीश अरोरा, बलविंदर सिंह विर्क, राजेश बंसल, शिव कुमार बंसल, जिला मंत्री राजकुमार सीकरी, युवा व्यापार मंडल महामंत्री पवन गाबा, राकेश दुदेजा, प्राण ठक्कर, इंद्रजीत सिंह, गुलशन कुमार, मनीष अग्रवाल, मनीष गोस्वामी, पारस अरोरा, सागर छाबड़ा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार