रुद्रपुर: दो युवकों को लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। किच्छा रोड पर दो पक्षों में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पक्ष दूसरे पक्ष के दो-तीन लोगों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटता दिख रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। रविवार …

रुद्रपुर, अमृत विचार। किच्छा रोड पर दो पक्षों में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पक्ष दूसरे पक्ष के दो-तीन लोगों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटता दिख रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

रविवार को सोशल मीडिया पर दो पक्षों में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ। जो किच्छा रोड के राधा स्वामी सत्संग के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के मोटरसाइकिल सवार दो-तीन लोगों को रोककर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते दिख रहे हैं। यही नहीं बचने के लिए भागने पर वह लोग उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटते भी दिख रहे हैं। यह देख वहां से निकल रहे लोग बीच बचाव करने का प्रयास भी कर रहे हैं। उसके बावजूद हमलावर बेखौफ उनको मार रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हमलावर खेड़ा निवासी हैं और पीट रहे लोग किच्छा निवासी हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर अभी तक नहीं सौंपी गई है। बगवाड़ा चौकी प्रभारी अशोक काण्डपाल ने बताया कि वायरल वीडियो प्रकरण में दो पक्ष मारपीट कर रहे हैं। जिसकी जांच की जा रही है। मामले में किसी ने भी कोई तहरीर नहीं सौंपी है।

संबंधित समाचार