मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने चार जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। यहां भारी बारिश …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने चार जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। यहां भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, रविवार को पंतनगर में 7.8 मिमी, काठगोदाम में एक मिमी और कालाढूंगी में 14 मिमी बारिश हुई।
हल्द्वानी में दिन में ज्यादातर समय धूप खिली रही। इस वजह से लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। यहां अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
