जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा हादसा, छत से गिरने से 2 मजदूरों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक छत से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम जिले के लस्सीपोरा क्षेत्र के औद्योगिक परिसर में एक कोल्ड स्टोर की छत से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर बिहार के रहने …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक छत से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम जिले के लस्सीपोरा क्षेत्र के औद्योगिक परिसर में एक कोल्ड स्टोर की छत से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने कहा, “मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

यह भी पढ़ें-मुंबई में एक आवासीय इमारत ढही, एक की मौत, 11 अन्य घायल

 

 

संबंधित समाचार