नैनीताल में गंदगी का अंबार, वार्डों के साथ झील में कूड़ा ही कूड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल नगर में इन दिनों जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यहां तक की नैनी झील में भी बड़ी मात्रा में गंदगी तैरती हुई नजर आ रही है। सफाई कर्मचारियों द्वारा भी तीन से चार दिन बाद कूड़ा उठाया जा रहा है जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लग रहे हैं। मालूम …

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल नगर में इन दिनों जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यहां तक की नैनी झील में भी बड़ी मात्रा में गंदगी तैरती हुई नजर आ रही है। सफाई कर्मचारियों द्वारा भी तीन से चार दिन बाद कूड़ा उठाया जा रहा है जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लग रहे हैं।

मालूम हो कि जून माह में पर्यटन सीजन चरम पर था। इस दौरान सभी होटल और गेस्ट हाउस पूरी तरह से पैक थे। देखने में आया कि पर्यटकों द्वारा भी जहां तहां कूड़ा फेंक दिया जा रहा है। ठंडी रोड, मॉल रोड, पंत पार्क जूम लैंड के किनारे जगह-जगह खाने के पैकेट, डिस्पोजेबल और पानी की बोतलें फेंकी गयी हैं। सोमवार तड़के आई मूसलाधार बारिश से भी नैनी झील में यह सारी गंदगी समा गई है। जिससे झील के ऊपर गंदगी तैरती हुई नजर आ रही है। लेकिन इसकी सफाई के लिए अभी तक किसी ने भी कोई जहमत नहीं उठाई है।

वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा ने बताया कि पहले कूड़ा उठाने वाले वाहन हल्द्वानी के लिए दो राउंड में कूड़ा निस्तारण के लिए जाते थे, लेकिन इन दिनों वाहन जाम में फंसने के कारण एक ही राउंड लगा पा रहे हैं। जिस वजह से नियमित रूप से मॉल रोड, पंत पार्क व अन्य जगह पर लगे कूड़ादानों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जिससे सफाई व्यवस्था लड़खड़ा रही है। कहा कि जल्द व्यवस्था बनाकर साफ-सफाई चाक-चौबंद की जाएगी।

संबंधित समाचार