रुद्रपुर: फर्म के कार्यालय में दबंगों ने की तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक कंपनी के फर्म कार्यालय में दबंगों ने घुसकर तांडव मचाया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में तोड़फोड़ कर स्टाफ के साथ मारपीट की। आरोप है कि दंबगों ने सोने की चेन लूटने का प्रयास भी किया। पुलिस ने तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वसुंधरा …
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक कंपनी के फर्म कार्यालय में दबंगों ने घुसकर तांडव मचाया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में तोड़फोड़ कर स्टाफ के साथ मारपीट की। आरोप है कि दंबगों ने सोने की चेन लूटने का प्रयास भी किया। पुलिस ने तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वसुंधरा ग्रीन निवासी सूरज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी फर्म आरएस इंटरप्राइजेज का कार्यालय वसुंधरा ग्रीन कॉलोनी में है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे परवेज शर्मा शराब के नशे में कार्यालय के बाहर आकर गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसने फोन कर अपने साथी कौशल शर्मा और 6-7 अज्ञात लोगों को मौके पर बुला लिया। जिस पर कार्यालय के स्टाफ ने दरवाजा बंद कर लिया।
आरोप है कि दंबग कार्यालय को दरवाजा तोड़कर जबरदस्ती अंदर घुस आये और कार्यालय में तोड़फोड करने लगे। रोकने पर उन्होंने कार्यालय के सचिन, पंकज, जितेन्द्र, शीशपाल व राकेश भास्कर के साथ मारपीट की। जिन्हें काफी चोटें आयी हैं। आरोप है कि दंबगों ने सचिन के गले से चेन लूटने का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर वह लोग धमकी देकर फरार हो गये। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
