हल्द्वानी: जमरानी बांध की अंतिम स्क्रीनिंग कमेटी में जल्द होगा फैसला – भट्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से फोन पर वार्ता कर बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट जमरानी बांध की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जल्द कराने के लिए कहा है। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि जमरानी बांध को लेकर जल्द होने वाली स्क्रीनिंग …
हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से फोन पर वार्ता कर बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट जमरानी बांध की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जल्द कराने के लिए कहा है।
केंद्रीय मंत्री भट्ट ने बताया कि जमरानी बांध को लेकर जल्द होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की अंतिम बैठक में बांध को लेकर ऐतिहासिक फैसला होगा। वह जल्द ही केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर बांध के लिए वित्तीय स्वीकृति की अंतिम मुहर लगाने की मांग की जाएगी। जमरानी बांध बनने से कुमाऊं के तराई भाबर और उत्तर प्रदेश में पेयजल और सिंचाई के पानी का संकट दूर होने के साथ ही 16 मेगावाट बिजली भी उत्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि सांसद बनने के बाद लोकसभा के शून्य काल में जमरानी बांध परियोजना के विषय में सबसे पहले सवाल उठाया था।
