हल्द्वानी: प्राधिकरण ने नक्शा निरस्त किया तो रद्द हुई बेसमेंट की अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त  टीम ने हल्द्वानी खास में बेसमेंट खुदान में छापेमारी की। यहां बेसमेंट की खुदाई के लिए अनुमति जिला विकास प्राधिकरण के नक्शे के आधार पर मिली थी। जब प्राधिकरण ने नक्शा निरस्त किया तो बेसमेंट की खुदाई भी निरस्त हो गई। टीम ने बेसमेंट की खुदाई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त  टीम ने हल्द्वानी खास में बेसमेंट खुदान में छापेमारी की। यहां बेसमेंट की खुदाई के लिए अनुमति जिला विकास प्राधिकरण के नक्शे के आधार पर मिली थी। जब प्राधिकरण ने नक्शा निरस्त किया तो बेसमेंट की खुदाई भी निरस्त हो गई। टीम ने बेसमेंट की खुदाई पर निर्माणकर्ता पर 4.85 लाख का जुर्माना लगाया है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिवचरण द्विवेदी और खनन अपर निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त टीम मंगलवार को सरगम सिनेमा के पास पहुंची। यहां विजयंत जायसवाल ने जिला विकास प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराया। इस नक्शे में बेसमेंट था। प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शे के आधार पर बेसमेंट खुदान के लिए अनुमति दी गई थी। इधर, हाल ही में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कई स्थानों पर छापेमारी की थी और निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद बीती 23 जून को प्राधिकरण ने उक्त निर्माण का नक्शा निरस्त कर दिया। नक्शा निरस्त होते ही बीती 24 जून को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बेसमेंट खुदान की अनुमति भी निरस्त कर दी है। इसके बाद टीम ने छापेमारी की। टीम ने मौके पर पाया कि 50 मीटर लंबाई, 22.5 मीटर चौड़ाई और 1.40 मीटर गहराई का बेसमेंट खुदान कर 1575 घनमीटर उपखनिज निकाला गया था। इनमें 120 कुंतल का अभिवहन किया गया था जिसका रवन्ना काटा गया था।

वहीं, डीएम ने 46.312 मीटर लंबाई,18.75 मीटर चौड़ाई, 8 मीटर गहराई के खुदान की अनुमति थी। इधर, नक्शा निरस्त होने की वजह से बेसमेंट खुदान भी अवैध हो गया। इस पर जायसवाल पर 308 रुपये प्रति घनमीटर के हिसाब से 4,85,100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

 

संबंधित समाचार