लखनऊ : भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारी की रहस्यमयी मौत, लगा हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । राजधानी के निरालानगर में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय कर्मचारी की मंगलवार देर रात रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। मेदांता अस्पताल के नजदीक वह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। इसके एक युवती उन्हें अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार कर दिया। मृतक के परिजनों ने तीन बाइक सवारों पर …

लखनऊ । राजधानी के निरालानगर में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय कर्मचारी की मंगलवार देर रात रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। मेदांता अस्पताल के नजदीक वह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। इसके एक युवती उन्हें अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार कर दिया। मृतक के परिजनों ने तीन बाइक सवारों पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का आरोप लगाया है।

मूलरूप से रायबरेली जनपद के निवासी तेजशंकर सैनी (44) निराला नगर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में काम करते थे। वह सपरिवार अवध विहार योजना के पीएम आवास योजना के तहत बने फ्लैट में रहते थे। उनके भतीजे पंकज सैनी का कहना है कि मंगलवार की देर रात मेंदाता अस्पताल गेट नबंर तीन के पास उनके चाचा लहूलुहान हालत में पड़े थे।

इस बीच एक कार सवार युवती उन्हें अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें सूचना दी। पकंज के मुताबिक, उनके चाचा कार्यालय से लौटते वक्त सब्जी खरीदकर घर आ रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। उन्होंने उनके चाचा को टक्कर मारी।

इसके बाद युवक चाचा पर बाइक चढ़ाकर वहां से भाग निकले। हालांकि, परिजन इसे साजिश करार करते हुए हत्या की आंशका जता रहे है। इस सम्बन्ध में परिजनों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। उधर भाजपा कर्मी की मौत से क्षेत्रीय कार्यालय में शोक की लहर व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- बहराइच: तालाब में उतराता मिला किशोर का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुये किया हंगामा

 

 

संबंधित समाचार