बागेश्वर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से श्रद्धालु की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। नैनीताल जिले के नगला, पतंनगर निवासी 28 वर्षीय हेमंत राठौर पुत्र राम सिंह राठौर अपने स्वजनों के साथ बागेश्वर शिखर मूल नारायण मंदिर के दर्शनों को जा रहे थे। मंदिर से लगभग पांच मीटर नीचे रास्ते में मौसम खराब हो गया। इस दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। और …

बागेश्वर, अमृत विचार। नैनीताल जिले के नगला, पतंनगर निवासी 28 वर्षीय हेमंत राठौर पुत्र राम सिंह राठौर अपने स्वजनों के साथ बागेश्वर शिखर मूल नारायण मंदिर के दर्शनों को जा रहे थे। मंदिर से लगभग पांच मीटर नीचे रास्ते में मौसम खराब हो गया। इस दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

एसडीआरएफ की टीम ने शव को रेस्क्यू कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। मृतक के साथ उस वक्त उनके रहे अन्य रिश्तेदार विजय राठौर, मिनाक्षी, नीलू, इंद्रजीत आदि घटना में बालबाल बच गए। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि शव का पंचनामा कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखा गया है।

संबंधित समाचार