काशीपुर: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर हड़पे 12 लाख रुपये
रुद्रपुर, काशीपुर। आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर वीजा कंसल्टेंसी के तीन लोगों ने एक व्यक्ति से 12 लाख रुपये हड़प लिये। रुपये वापस मांगने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुभाषनगर, डिबडिबा, बिलासपुर, रामपुर, यूपी निवासी जगदीप सिंह ने अपने शिकायती …
रुद्रपुर, काशीपुर। आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर वीजा कंसल्टेंसी के तीन लोगों ने एक व्यक्ति से 12 लाख रुपये हड़प लिये। रुपये वापस मांगने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुभाषनगर, डिबडिबा, बिलासपुर, रामपुर, यूपी निवासी जगदीप सिंह ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात विजय से हुई। इस दौरान वह लॉकडाउन के समय में काफी परेशान चल रहा था। जिस पर विजय ने उसे नौकरी के लिये विदेश जाने का प्रस्ताव दिया और अपने कार्यालय आवास विकास स्थित वीजा कंसल्टेंसी में बुलाया।
वहां उसकी मुलाकात उसने कुलदीप सिंह, बलविंदर सिंह और मनदीप सिंह से कराई। उन सब ने उसे ऑस्ट्रेलिया में नौकरी लगाने का आश्वासन दिया। जिसके एवज में 12 लाख रुपये मांगे। जिन पर भरोसा कर उसने अलग-अलग तिथियों में किसी तरह रुपये का इंतजाम कर 10.34 लाख रुपये उनके बताये खातों में जमा कर दिये।
जिसके बाद उन्होंने शेष 1.66 लाख रुपये देकर वीजा देने की बात कही। जिसे देने के बाद जब वह वीजा लेने गया तो उन लोगों ने गली-गलौज कर पिस्टल तान कर उसे जान से मारने की धमकी दी। जानकारी जुटाने पर पता चला कि मनदीप सिंह पर पहले से ही इसी तरह धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
