गोरखपुर: इनामी हत्याभियुक्त पिता-पुत्र को चिलुवा ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला
गोरखपुर। चिलुआताल थाना अंतर्गत देवीपुर ग्राम सभा के टोला लक्ष्मणपुर तिवारी गांव निवासी 80 वर्षीय रामदरस को गाय बांधने तथा ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर चल रहे रंजिश को जड़ से मिटाने के लिए उनके पट्टीदारों राम सांवर निषाद पुत्र स्वर्गीय बृजलाल निवासी देवीपुर टोला लक्ष्मणपुर तिवारी गांव तथा संजय पुत्र राम सांवर ने विगत …
गोरखपुर। चिलुआताल थाना अंतर्गत देवीपुर ग्राम सभा के टोला लक्ष्मणपुर तिवारी गांव निवासी 80 वर्षीय रामदरस को गाय बांधने तथा ग्राम प्रधानी चुनाव को लेकर चल रहे रंजिश को जड़ से मिटाने के लिए उनके पट्टीदारों राम सांवर निषाद पुत्र स्वर्गीय बृजलाल निवासी देवीपुर टोला लक्ष्मणपुर तिवारी गांव तथा संजय पुत्र राम सांवर ने विगत 8 जून 2021 को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार कर फरार हो गये थे।जिनकी तलाश जारी थी।
आज थाना प्रभारी चिलुआताल प्रदीप शर्मा ने स्वाट/ सर्विस लांस टीम प्रभारी राजेंद्र सिंह के सहयोग से न्यायालय में आत्मसमर्पण करने जा रहे 25000-250 00 के इनामी हत्या अभियुक्त पिता-पुत्र को महुआतर के पास से गिरफ्तार किया। बता दें कि पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिये।
गिरफ्तार दोनों पिता पुत्र के विरुद्ध चिलुआ ताल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 230/ 21 धारा 147 323 504 506 302 120 बी तथा मुकदमा अपराध संख्या 444/21धारा 174 ए मुकदमा अपराध संख्या 2011/19 धारा 147 323 504 506 भादवी व 3 एससी एसटी एक्ट थाना चिलुआताल पर पंजीकृत था।जबकि हत्या में संलिप्त एक भाई अभी फरार चल रहा है। जिसे चिलुआताल पुलिस बहुत ही जल्द गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर लेगी।
यह भी पढ़ें:-गोंडा: एकतरफा प्रेम में महिला की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
