काशीपुर: 22 पेंड्रोल क्लिप के साथ दो दबोचे, रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। रेलवे सुरक्षा बल ने गश्त के दौरान 22 पेंड्रोल क्लिप निकालकर ले जाते दो युवकों को धर दबोचा। आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है। बुधवार की देर शाम काशीपुर आरपीएफ निरीक्षक रणदीप कुमार जवानों के साथ बाजपुर-काशीपुर रेलवे ट्रैक पर …
काशीपुर, अमृत विचार। रेलवे सुरक्षा बल ने गश्त के दौरान 22 पेंड्रोल क्लिप निकालकर ले जाते दो युवकों को धर दबोचा। आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
बुधवार की देर शाम काशीपुर आरपीएफ निरीक्षक रणदीप कुमार जवानों के साथ बाजपुर-काशीपुर रेलवे ट्रैक पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान काशीपुर से बाजपुर की ओर किलोमीटर संख्या 40/5106 के पास से पेंड्रोल क्लिप निकालकर ले जाते दो युवकों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर कब्जे से 22 नग पेंड्रोल क्लिप बरामद किए।
पूछताछ में युवकों ने अपना नाम भौना कॉलोनी बाजपुर निवासी विशाल और दूसरे ने पंकज बताया। आरोपियों ने पहली बार रेलवे ट्रैक से पेंड्रोल क्लिप निकालने की बात बताई है। दोनों ने रेलवे ट्रैक से जगह-जगह पेंड्रोल क्लिप निकाले हैं। आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ रेलवे की धारा 3 रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। दोनों चोर नशेड़ी प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। जांच आरपीएफ एएसआई शिवराम मीणा को सौंपी गई है।
सजगता से अप्रिय घटना होने से बची
जानकारी के अनुसार लालकुआं-काशीपुर होते हुए मुरादाबाद और काशीपुर से लालकुआं जाने वाली दोनों ट्रेनों का मिलन करीब 6:20 के आसपास बाजपुर रेलवे स्टेशन पर होता है, जबकि घटना शाम करीब 6:50 बजे की है। तब तक दोनों ट्रेनें गंतव्य को जा चुकी थी। जिससे चलते अप्रिय घटना होने से बच गई। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरपीएफ ने पेंड्रोल क्लिप निकालते दो युवक पकड़े हैं। रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
