अल्मोड़ा: चार जुलाई तक ढाई घंटा बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला मुख्यालय समेत पांच विकास खंडों में चार जुलाई तक ढाई घंटे बिजली का आपूर्ति ठप रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आदेश के तहत पिटकुल द्वारा 132 केवी विद्युत उपसंस्थान में 20 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर द्वितीय व तृतीय के ब्रेकरों को बदलवाने का अनुरक्षण कार्य कराया जाना है। इसके कारण एक …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला मुख्यालय समेत पांच विकास खंडों में चार जुलाई तक ढाई घंटे बिजली का आपूर्ति ठप रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आदेश के तहत पिटकुल द्वारा 132 केवी विद्युत उपसंस्थान में 20 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर द्वितीय व तृतीय के ब्रेकरों को बदलवाने का अनुरक्षण कार्य कराया जाना है।
इसके कारण एक जुलाई से चार जुलाई तक प्रतिदिन शाम सात बजे से रात साढ़े नौ बजे तक अल्मोड़ा शहर सहित विकास खंड हवालबाग, ताकुला, भैसियाछाना, लमगड़ा व धौलादेवी के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने इस अवधि दौरान मेडिकल कॉलेज व सभी अस्पतालों में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया है।
