आजमगढ़: पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर असलहा तस्कर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में पुलिस की लापरवाही के कारण कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन वह पकड़ से दूर है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल, देवगांव कोतवाली …

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में पुलिस की लापरवाही के कारण कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन वह पकड़ से दूर है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज चौकी इंचार्ज अनुपम जायसवाल शुक्रवार असलहा तस्कर रवि को असलहे के साथ गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट में पेशी के लिए दरोगा अखिलेश कुमार लेकर एसीजेएम कोर्ट नंबर दस में आये थे। इसी दौरान कोर्ट परिसर में दरोगा को असलहा तस्कर चकमा देकर फरार हो गया। अपराधी के फरार होने पर दरोगा के हाथ-पांव फूल गये। दारोगा ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी तो महकमे में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ : हाईटेंशन तार टूटने से दो बाइक जलकर खाक, बाल-बाल बचे दर्जनों लोग

संबंधित समाचार