रामनगर: डीएम साहब…पानी के संकट से तंग आ गए हैं, कुछ कीजिए
रामनगर, अमृत विचार। डीएम साहब…पानी के संकट से परेशान हो गए हैं। पानी कभी आता है तो कभी लंबे समय के लिए चला जाता है। दुश्वारियां बहुत हो रही हैं। सिंचाईं संबंधित समस्याएं भी हैं, मदद कीजिए। शनिवार को जन शिकायतों और समस्याओं को सुनने रामनगर पहुंचे जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के सामने लोगों ने कई …
रामनगर, अमृत विचार। डीएम साहब…पानी के संकट से परेशान हो गए हैं। पानी कभी आता है तो कभी लंबे समय के लिए चला जाता है। दुश्वारियां बहुत हो रही हैं। सिंचाईं संबंधित समस्याएं भी हैं, मदद कीजिए।
शनिवार को जन शिकायतों और समस्याओं को सुनने रामनगर पहुंचे जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के सामने लोगों ने कई परेशानियों को बताया, जिसके फौरन निराकरण को लेकर संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। जन शिकायत निवारण दिवस पर 35 समस्याएं और शिकायतें दर्ज की गईं। जनता दरबार में ग्राम हिम्मतपुर के लोगों ने कॉलोनी में आए दिन पानी नहीं आने की समस्या बताई, जिलाधिकारी ने जल निगम के ईई को तत्काल क्षेत्र का निरीक्षण कर जलापूर्ति का समाधान करने को निर्देशित किया।

रामनगर निवासी राकेश रावत ने सिंचाईं से संबंधित समस्या रखीं। हरि प्रकाश ने आर्थिक सहायता व कान की मशीन के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अल्मोड़ा के गांव तमड़ के चंद्र सिंह ने रामनगर रेलवे स्टेशन में ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की। इस पर रेलवे के अधिकारियों को पत्राचार करने को निर्देशित किया। ढिकुली गांव के गिरिजा निवासी किशोर मीलेखी ने 16 परिवारों को पानी के संकट से जूझने की शिकायत की। भूपेंद्र सिंह खाती ने गिरिजा माता मंदिर में अव्यवस्थित पार्किंग को व्यवस्थित करने के संबंध में जिलाधिकारी को लेकर शिकायत की।
इस दौरान एडीएम अशोक कुमार, एसडीएम गौरव चटवाल, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, ईओ भरत त्रिपाठी, श्रम अधिकारी हरीश कुमार कटियार, लोनिवि ईई रविंद्र कुमार, ईई भरत त्रिपाठी, बीडीओ उमाकांत पंत, शिल्पी मिश्रा आदि रहे।
