रुद्रपुर: वरिष्ठ फिजिशियन की चारधाम में ड्यूटी, मरीज हुए बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जहां एक ओर जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों का पहले से ही टोटा पड़ा हुआ है। वहीं जिला अस्पताल में एक फिजिशियन की चारधाम यात्रा में ड्यूटी लगाए जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं और बेहाल होने लगी हैं। मात्र एक महिला फिजिशियन पर सैकड़ों मरीजों को देखने का दबाव पड़ने से …

रुद्रपुर, अमृत विचार। जहां एक ओर जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों का पहले से ही टोटा पड़ा हुआ है। वहीं जिला अस्पताल में एक फिजिशियन की चारधाम यात्रा में ड्यूटी लगाए जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं और बेहाल होने लगी हैं। मात्र एक महिला फिजिशियन पर सैकड़ों मरीजों को देखने का दबाव पड़ने से लगा है। वहीं मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि फिजिशियन कक्ष के बाहर सुबह से मरीजों लंबी कतार लगनी शुरू हो जा रही है। इसके अलावा सर्जन के अवकाश पर चले जाने की वजह से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी है।

बताते चलें कि जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों का टोटा होने से चिकित्सकों पर लगातार मरीजों का दबाव देखने को मिल रहा है। हालत यह है कि सरकारी कार्य निपटाने के बाद फिजिशियन और सर्जन सहित चिकित्सकों को ओपीडी देखने का समय मिलता है। अगर बात फिजिशियन, सर्जन और हड्डी रोग चिकित्सक की करें।

तो प्रतिनिधि चिकित्सक 300 से 400 मरीजों की ओपीडी करते है। ऐसे में स्वास्थ्य निदेशालय देहरादून से वरिष्ठ फिजिशियन डॉ एमके तिवारी को चारधाम यात्रा पर भेज दिया गया। जो 17 जुलाई तक चारधाम यात्रा पर रहेगे। तो वहीं सर्जन डॉ गगनदीप सिंह को पारिवारिक कारणों से अवकाश पर जाना पड़ गया। ऐसे में अस्पताल में महज एक महिला फिजिशियन डॉ. मंदीप कौर ओपीडी देखने को मजबूर है। शनिवार की सुबह से ही जिला अस्पताल में महिला फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों का तांता लगा हुआ था। इस दौरान मरीजों का कहना था कि सुबह से घंटों इंतजार करने के बाद धक्का मुक्की के बीच ओपीडी दिखाने का मौका मिला है। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सक को चार धाम भेजने से पहले व्यवस्था करनी चाहिए थी।

स्वास्थ्य निदेशालय देहरादून के आदेश पर फिजिशियन को चारधाम यात्रा के लिए भेजा गया है। इसके अलावा सर्जन को आवश्यक कार्य के लिए घर जाना पड़ा है। ऐसे में मरीजों की ओपीडी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

-डॉ. राकेश सिन्हा, कार्यकारी प्रमुख अधीक्षक

यह भी पढें: गरमपानी: खीनापानी क्षेत्र में आग की भेंट चढ़ा आवासीय मकान

संबंधित समाचार