हल्द्वानी: नेपाली किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नेपाली किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में ही रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी थी। बीती 28 जून की शाम मंडी चौकी क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नेपाली किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में ही रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी थी।

बीती 28 जून की शाम मंडी चौकी क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। सातला दैलेक नेपाल निवासी ज्योति बीका बहादुर किशोरी का अपहरण करके लाया था और उसे हल्द्वानी में कथित तौर पर पत्नी बताकर रह रहा था। ज्योति को शक था कि किशोरी के गर्भ में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। इसी के चलते ज्योति किशोरी को प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। किशोरी की पिता ने ज्योति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

संबंधित समाचार