हरिद्वार में दूसरी मंजिल पर पहुंचा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। अभी तक अजगर के किसी पार्क या घर के बगीचे में पहुंचने की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन हरिद्वार में एक विशालकाय अजगर घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। गमलों के पीछे इस अजगर पर परिजनों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को …

हरिद्वार, अमृत विचार। अभी तक अजगर के किसी पार्क या घर के बगीचे में पहुंचने की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन हरिद्वार में एक विशालकाय अजगर घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। गमलों के पीछे इस अजगर पर परिजनों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को मशक्कत के बाद काबू किया।

अजगर का रेस्क्यू कर ले जाता वनकर्मी।

ऋषिकुल स्थित शिक्षक दीपक नौटियाल के घर शनिवार सुबह के समय यह अजगर घर की बालकनी में देखा गया। अजगर काफी विशालकाय था और घर में बनी बालकनी में रखे गमलों के पीछे घात लगाकर बैठा था। गृहस्वामी दीपक नौटियाल ने तुरंत वन विभाग को फोन द्वारा सूचना दी। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। दीपक नौटियाल ने बताया कि आश्चर्य की बात यह है कि घर की दूसरी मंजिल तक यह विशालकाय अजगर कैसे पहुंच गया।

संबंधित समाचार