बंगले में आग लगने से महिला की मौत, चार झुलसे
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक बंगले में आग लग जाने से 42 वर्षीय महिला की झुलसकर मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग ठाणे जिले के कल्याण शहर के चिंचपाड़ा इलाके में स्थित ‘आई’ नामक बंगले में शुक्रवार देर रात करीब …
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक बंगले में आग लग जाने से 42 वर्षीय महिला की झुलसकर मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग ठाणे जिले के कल्याण शहर के चिंचपाड़ा इलाके में स्थित ‘आई’ नामक बंगले में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे लगी। विट्ठलवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला, उसके बेटे और तीन अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान महिला झुलस गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। अधिकारी ने कहा कि महिला जयश्री भरत म्हात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि घटना में महिला का बेटा और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार घटना के समय महिला का पति तीर्थ यात्रा पर शहर से बाहर था। अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र आज से, चार जुलाई को होगा विश्वास प्रस्ताव पर मतदान
