आयरलैंड दौरे पर जाने से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, मिचेल सैंटनर पाए गए कोरोना पॉजिटिव
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के ऑल-राउंडर मिचेल सैंटनर आयरलैंड दौरे से पहले कोरोना संक्रमित हो गये हैं। न्यूजीलैंड (एनजेडसी) क्रिकेट ने रविवार को इसकी जानकारी दी। एनजेडसी ने यहां जारी एक बयान में कहा, “मिचेल सैंटनर शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद रविवार को आयरलैंड के लिये रवाना हो रही टीम का हिस्सा नहीं बन …
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के ऑल-राउंडर मिचेल सैंटनर आयरलैंड दौरे से पहले कोरोना संक्रमित हो गये हैं। न्यूजीलैंड (एनजेडसी) क्रिकेट ने रविवार को इसकी जानकारी दी। एनजेडसी ने यहां जारी एक बयान में कहा, “मिचेल सैंटनर शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद रविवार को आयरलैंड के लिये रवाना हो रही टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।” कीवी टीम रविवार को आयरलैंड के साथ तीन एकदिवसीय और तीन टी20 मैच खेलने के लिये रवाना होगी, जहां सैंटनर टी20 श्रंखला में टीम की कप्तानी करेंगे।
बयान में कहा गया, “सैंटनर कोरोना से उबर कर इस हफ्ते के अंत तक (आयरलैंड के लिये) रवाना होंगे।” आयरलैंड दौरे पर न्यूजीलैंड के कोच शेन जोर्गेनसन ने बताया कि सैंटनर में कोरोना के लक्षण देखे गये थे, और उनकी उपलब्धता पर तब विचार किया जाएगा जब वह डबलिन पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा, “कोविड हमारे लिये एक चुनौती रहा है, और आगे भी रहेगा। हम इसके अनुसार तैयारी करते रहेंगे।”
जोर्गेसन ने कहा, “वह (सैंटनर) अभी बेहतर महसूस कर रहे हैं और हमारी प्राथमिकता यही है कि हफ्ते के अंत तक उन्हें अपने साथ स्क्वाड में शामिल करें और देखें कि क्या वह खेलने के लिये तैयार हैं। हमें तीन दौरों पर 11 मैच खेलने हैं और अगस्त में वेस्ट इंडीज का दौरा भी करना है। मिच उस दौरे में भी शामिल रहेंगे तो हम उनके साथ जल्दबाजी करने की कोशिश नहीं कर रहे।”
ये भी पढ़ें : IND vs ENG 5th Test : एजबेस्टन में पहली पारी में 17वीं बार 400+ का स्कोर बना, इतने रन बनाने वाली कोई टीम नहीं हारी
