ग्रिड में ट्रांसफार्मर लगने से काशीपुर-जसपुर की बत्ती गुल, पेयजल संकट से जूझे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ग्रिड में ट्रांसफार्मर लगने चलते काशीपुर और जसपुर की आपूर्ति दिनभर ठप पर रही। इस दौरान उपभोक्ताओं के आगे पेयजल संकट खड़ा हो गया। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। रविवार को रामनगर रोड रम्पुरा …

काशीपुर, अमृत विचार। ग्रिड में ट्रांसफार्मर लगने चलते काशीपुर और जसपुर की आपूर्ति दिनभर ठप पर रही। इस दौरान उपभोक्ताओं के आगे पेयजल संकट खड़ा हो गया। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

रविवार को रामनगर रोड रम्पुरा स्थित 400 केवी विद्युत उप संस्थान पिटकुल (ग्रिड) में 160 एमवीए का परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) लगाया गया। जिसके चलते बाजपुर रोड डिग्री कॉलेज के सामने 132 केवी विद्युत उप संस्थान काशीपुर, महुआखेड़ा गंज, जसपुर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते बाजपुर रोड 132 केवी विद्युत उप संस्थान, मानपुर, कुंडेश्वरी, प्रतापपुर, एनडी नगर, डिग्री कॉलेज के सामने, महुआखेड़ा गंज, पक्काकोट बिजली घर के साथ जसपुर की सुबह 9 से शाम 3 बजे तक बत्ती गुल रही। जिससे उपभोक्ताओं के घरों में पानी समाप्त होने पर पेयजल संकट खड़ा हो गया। साथ ही भीषण गर्मी में उपभोक्ता पसीने से त्रस्त रहे।

इसके अलावा कार्यालयों में इनवर्टर ठप होने से दिन भर कार्य प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने जैसे-तैसे काम पूरा किया। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि रम्पुरा स्थित 400 केवी ग्रिड में 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। करीब सवा तीन बजे काम पूरा होने पर आपूर्ति बहाल कर दी गई।

संबंधित समाचार