रुद्रपुर: शिक्षक-कर्मचारियों ने मांगी पुरानी पेंशन स्कीम
रुद्रपुर, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उधम सिंह नगर के नेतृत्व में शिक्षक भवन परिसर में जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। उधम सिंह नगर जिले से व उत्तराखंड के अन्य जिलों से काफी संख्या में शिक्षक कर्मचारी उपस्थित हुए जहां बड़े जोरदार तरीके से सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की …
रुद्रपुर, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उधम सिंह नगर के नेतृत्व में शिक्षक भवन परिसर में जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। उधम सिंह नगर जिले से व उत्तराखंड के अन्य जिलों से काफी संख्या में शिक्षक कर्मचारी उपस्थित हुए जहां बड़े जोरदार तरीके से सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई।
नवीन पेंशन योजना की कमियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कहा गया कि एनपीएस बाजार व्यवस्था पर निर्भर है जो किसी भी प्रकार से शिक्षक कर्मचारियों के हित में नहीं है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, मनोज तिवारी जिला मंत्री नैनीताल, अमरदीप चौधरी जिला अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ उधम सिंह नगर, इंजीनियर अजय टम्टा , अध्यक्ष उधम सिंह नगर, एनएमओपीएस के संरक्षक हुकुम सिंह नयाल, रुद्रपुर ब्लाक एनएमओपीएस अध्यक्ष तरुण कालरा, रुद्रपुर ब्लॉक एनएमओपीएस सचिव ज्ञानेश जोशी, हरीश दनाई, डॉ. कमल भाटिया, राजीव शर्मा, ब्रजकिशोर, सुमन चौहान, रेनू मलेठा, शालिनी शर्मा, पूनम वर्मा, आशा राणा बिष्ट, सीमा भावना, सीमा नैथानी, पंकज पांडे, नरेश चंद्र, राम कुमार गंगवार ,ओम प्रकाश सक्सेना, अवतार सिंह अनूप सिंह, संदीप धीर जीवन नेगी, जाकिर अली, विरेंद्र बिष्ट, साजिद अली आदि उपस्थित रहे।
