रुद्रपुर: अवैध वसूली की शिकायत पर एसएसपी ने मारा छापा, पुलिसकर्मियों की लगाई फटकार
रुद्रपुर, अमृत विचार। अवैध वसूली की शिकायत पर एसएसपी ने फुलसुंगी क्षेत्र में छापा मारा और संबधित थाना व चौकी के पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। साथ ही नो एंट्री के वाहन छोड़ने के एवज में अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिये। फुलसुंगा-शांतिपुरी मार्ग पर अवैध खनन के वाहन को …
रुद्रपुर, अमृत विचार। अवैध वसूली की शिकायत पर एसएसपी ने फुलसुंगी क्षेत्र में छापा मारा और संबधित थाना व चौकी के पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। साथ ही नो एंट्री के वाहन छोड़ने के एवज में अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिये।
फुलसुंगा-शांतिपुरी मार्ग पर अवैध खनन के वाहन को पैसे लेकर पास कराये जाने की शिकायत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को मिली थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जहां एक बैरियर लगा पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने ट्रांजिट कैम्प थाना व सिडकुल चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया और मामले में जांच कर उचित कार्यवाही करने को निर्देशित किया।
