मुंबई निवासी आभूषण कारीगर ने नानकमत्ता में फंदे से लटककर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। क्षेत्र निवासी एक आभूषण कारीगर ने मंगलवार सुबह फंदे पर लटककर जान दे दी। महाराष्ट्र के भूड़ सांगली निवासी योगेश पुत्र दत्तात्रय कांवले 23 वर्ष हाल निवासी वार्ड नंबर छह, दहला रोड नानकमत्ता पिछले छह माह से किराए के मकान में रह रहा था। वह सोना-चांदी के जेवरों का कारीगर था। मंगलवार …

नानकमत्ता, अमृत विचार। क्षेत्र निवासी एक आभूषण कारीगर ने मंगलवार सुबह फंदे पर लटककर जान दे दी। महाराष्ट्र के भूड़ सांगली निवासी योगेश पुत्र दत्तात्रय कांवले 23 वर्ष हाल निवासी वार्ड नंबर छह, दहला रोड नानकमत्ता पिछले छह माह से किराए के मकान में रह रहा था। वह सोना-चांदी के जेवरों का कारीगर था।

मंगलवार सुबह उसके पड़ोस में रहने वाले साथी कारीगर अंकुर रस्तोगी ने योगेश को आवाज लगाई तो उसने कोई उत्तर नहीं दिया। जिस पर अंकुर रस्तोगी ने खिड़की से अंदर झांका तो योगेश पंखे के कुंडे पर लटकता दिखा। अंकुर ने आनन-फानन में इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। वहीं सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र आर्य ने शव को कब्जे में ले पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने योगेश के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार योगेश अपने परिवार का इकलौती संतान था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता