नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में चले चेकिंग अभियान में 106 स्कूल वाहनों के चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन विभाग की ओर से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व चंपावत में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर यान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने में 106 स्कूल वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही तीन वाहनों को सीज भी किया गया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन विभाग की ओर से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व चंपावत में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर यान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने में 106 स्कूल वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही तीन वाहनों को सीज भी किया गया।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल में कुल 32 स्कूल वाहनों के चालान किए गए, जिसमें से 2 बसों को बंद किया गया है। इसी प्रकार ऊधमसिंह नगर में 80 स्कूल वाहनों के चालान किए गए और एक स्कूल वाहन सीज किया गया। चंपावत में भी 6 वाहनों के चालान किए गए। संभागीय परिवहन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि यह अभियान सात जुलाई तक जारी रहेगा। चालान किए जाने के संबंध में स्कूल प्रबंधन को भी सूचित किया जाएगा।

संबंधित समाचार