गरमपानी: तेज रफ्तार स्कूटी पर ट्रिपल राइडिंग पड़ी भारी, दो युवतियों समेत चार लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रिपल राइडिंग युवक को भारी पड़ गया। वाहन से ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी असंतुलित होकर रपट गई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में युवक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में स्कूटी में सवार दो युवतियां, युवक तथा एक अन्य बाइक सवार भी …

गरमपानी, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रिपल राइडिंग युवक को भारी पड़ गया। वाहन से ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी असंतुलित होकर रपट गई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में युवक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में स्कूटी में सवार दो युवतियां, युवक तथा एक अन्य बाइक सवार भी चोटिल हो गया।

धनियाकोट निवासी मन्नू स्कूटी में खैरना बाजार पहुंचा। तहसील के समीप से दो युवतियों को वाहन में बैठा तेज रफ्तार खैरना चौराहे की ओर रवाना हुआ कि एकाएक स्कूटी पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन हाईवे पर रपटता हुआ बेतालघाट निवासी खीमानंद की बाइक से जा टकराया। हाईवे पर स्कूटी सवार के रपटने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने दुर्घटना में घायल स्कूटी सवार मन्नू, बाइक चालक तथा स्कूटी सवार एक अन्य युवती को निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीनों का उपचार किया। स्कूटी सवार मन्नू को गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया जबकि खीमानंद व स्कूटी सवार युवती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

संबंधित समाचार