वाराणसी : पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने परखे इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरूवार को वाराणसी में दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने परखा। और उसमे सुधर के लिए ज़रूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कार्यक्रम की …

वाराणसी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरूवार को वाराणसी में दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने परखा। और उसमे सुधर के लिए ज़रूरी निर्देश भी दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कार्यक्रम की माइक्रो लेवल प्लानिंग करने का निर्देश दिया। सुरक्षा के मुकम्मल एवं चाक-चौबंद इंतजाम का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। गर्मी का मौसम है पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो, किंतु प्लास्टिक के बोतल आदि कतई यूज न हो।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में खेल से जुड़े प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किए जाने का निर्देश दिया। प्रमुख सड़कों के साथ-साथ पूरे शहर की अच्छी साफ सफाई व्यवस्था कराए जाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बारिश की संभावना को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था रखे जाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का विधानसभा निर्वाचन के बाद वाराणसी की यह पहली यात्रा है, यह पूरी तरह ऐतिहासिक होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें –वाराणसी : एक क्लिक पर मनचाही नाव करें बुक, डाउनलोड करना होगा यह एप

संबंधित समाचार