उन्नाव: दो पक्षों में हुई मारपीट, एक की मौत, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। देर रात नशे बाजी के चलते चाचा भतीजे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान भतीजे ने चाचा के कंधे और सिर पर कई वार किए जिससे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के …

उन्नाव। देर रात नशे बाजी के चलते चाचा भतीजे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान भतीजे ने चाचा के कंधे और सिर पर कई वार किए जिससे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गयी है।

वही घटना के सम्बंध में पुरवा सीओ पंकज सिंह ने बताया कि असोहा थाना क्षेत्र के तेलवा बबहना गांव में दो लोग शराब पी के आपस मे झगड़ा कर रहे थे दोनो रिश्ते मे चाचा भतीजे लगते है।

लड़ाई के दौरान भतीजे ने लाठी से चाचा के सर पर और कंधे पर वार कर दिया जिससे वह घायल हो गए उससे रात में ही उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया हालांकि ज्यादा चोट नहीं थी लेकिन भर्ती के दौरान कि वहां पर उनकी डेथ हो गई सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मामला पंजीकृत किया गया है और जो आरोपी हैं वह फरार है।

टीम बना दी गई है जल्द ही गिरफ्तारी होगी। पता करने पर ज्ञात हुआ कि आपस में पहले से कोई ऐसी रंजिस दोनों में नहीं थी।

पढ़ें-बहराइच: पूर्व प्रधान के मकान से नकदी समेत पांच लाख की चोरी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

संबंधित समाचार