अयोध्या : राम मंदिर आंदोलन के नायकों के नाम से बन रहे नगर निगम वार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भले ही नगर निगम के नए परिसीमन में 41 ग्राम पंचायतें शामिल कर ली गई हों, लेकिन वार्डों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। वार्ड 60 ही रहेंगे, लेकिन अब उनमें कइयों के नाम बदल दिए जाएंगे। अब वह दिन दूर नहीं जब आपका वार्ड राम मंदिर आंदोलन के किसी नायक के नाम …

अयोध्या, अमृत विचार। भले ही नगर निगम के नए परिसीमन में 41 ग्राम पंचायतें शामिल कर ली गई हों, लेकिन वार्डों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। वार्ड 60 ही रहेंगे, लेकिन अब उनमें कइयों के नाम बदल दिए जाएंगे।

अब वह दिन दूर नहीं जब आपका वार्ड राम मंदिर आंदोलन के किसी नायक के नाम से पहचाना जाएगा। यहां राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार रहे महंत अभिराम दास के नाम से भी वार्ड बनाया जाएगा। इस बाबत अयोध्या जिला प्रशासन ने अब नए सिरे से नगर निगम का परिसीमन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, जिसमें 60 वार्ड ही सम्मिलित हैं।

राम मंदिर आंदोलन के नायकों में रहे विहिप के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से भी राम नगरी में वार्ड बनाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो बेगमपुरा वार्ड को अब पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से जाना जाएगा। राम मंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष महंत रामचंद्र दास परमहंस के नाम से पहले से ही वार्ड है।

परिवर्तन के अंतर्गत दिल्ली दरवाजा वार्ड का नाम बदलकर विक्रमादित्य नगर किया गया है। अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि वार्डों के परिसीमन के बारे में सरकार की जो भी गाइडलाइन थीं उस मुताबिक परिसीमन का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। शासन से अनुमति के बाद प्रस्ताव का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: यहां तो हाशिए पर पड़े है राम मंदिर आंदोलन के बजरंगी!

संबंधित समाचार