रुद्रपुर: इंटरार्क की खुली तालाबंदी, मजदूरों ने काम किया शुरू, मांगों पर अभी कोई समझौता नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पिछले 11 माह से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित इंटरार्क श्रमिकों के आंदोलन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जहां एक ओर कंपनी प्रबंधन ने बिना श्रमिकों से वार्ता किए कंपनी की तालाबंदी खुलवा दी है। जिसके बाद आंदोलित श्रमिकों ने कंपनी में काम तो शुरू कर दिया है। मगर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पिछले 11 माह से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित इंटरार्क श्रमिकों के आंदोलन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जहां एक ओर कंपनी प्रबंधन ने बिना श्रमिकों से वार्ता किए कंपनी की तालाबंदी खुलवा दी है। जिसके बाद आंदोलित श्रमिकों ने कंपनी में काम तो शुरू कर दिया है। मगर उनके परिवार के लोगों ने धरनास्थल नहीं छोड़ा। इसके अलावा भगत सिंह चौक पर बाल पंचायत सत्याग्रह आंदोलन भी जारी रहा।

बताते चलें कि 22 अगस्त 2021 को कंपनी के श्रमिकों ने कार्य बहाली करने, तीन माह का वेतन देने और गैरकानूनी तालाबंदी खोलने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया था। ग्यारह माह आंदोलन के बाद चार जुलाई को कंपनी प्रबंधन की ओर से बंद पड़ी कंपनी में एक नोटिस चस्पा किया था और बुधवार को कंपनी सुचारु करने की आदेश दिया था। सुबह निकाले गए श्रमिक कंपनी परिसर पहुंचे और कार्य प्रारंभ कर दिया। लेकिन, आंदोलित श्रमिकों के परिवार के लोग धरनास्थल पर ही डटे रहे और शाम पांच बजे भगत सिंह चौक पर बच्चों द्वारा बाल पंचायत सत्याग्रह आंदोलन भी चलाया गया।

इंटरार्क यूनियन के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए तालाबंदी खुलवाई है। मगर मांगों को लेकर कोई वार्ता नहीं की। श्रमिकों ने कंपनी खुलने का सम्मान किया है। मांगों पर अभी कोई समझौता नहीं हुआ है। परिवार की महिलाएं आंदोलन को संभालेगी।

संबंधित समाचार