मुंबई में 2,500 किलो से अधिक गोमांस बरामद, दस गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई के उपनगर देवनार में पुलिस ने 2,500 किलोग्राम से अधिक गोमांस जब्त किया है और इस सिलसिले में कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। देवनार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक पशु कल्याण संगठन की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस …

मुंबई। मुंबई के उपनगर देवनार में पुलिस ने 2,500 किलोग्राम से अधिक गोमांस जब्त किया है और इस सिलसिले में कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। देवनार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक पशु कल्याण संगठन की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर जाल बिछाया और प्रतिबंधित मांस को जब्त कर लिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीन वाहनों को जब्त किया और मांस के परिवहन में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि गोमांस कथित तौर पर शफीक टाडा की मदद से मालेगांव से लाया गया था और साजिद कुरैशी नामक एक व्यक्ति को इसकी आपूर्ति करनी थी । अधिकारी ने कहा कि जब्त गोमांस के नमूने फोरेंसिक लैब में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम, और पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े – पंजाब में सरकारी अधिकारियों को ठगने के आरोप में दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

संबंधित समाचार