हल्द्वानी: पनियाली का नलकूप फुंका, सुभाष नगर में पेयजल संकट बरकरार
हल्द्वानी, अमृत विचार। पनियाली गांव का नलकूप भी शुक्रवार को फुंक गया। इससे क्षेत्र की करीब दो हजार से ज्यादा की आबादी पेयजल संकट से प्रभावित हो गई। उधर सुभाष नगर का नलकूप अभी भी ठीक नहीं हुआ है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के नलकूप से पनियाली …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पनियाली गांव का नलकूप भी शुक्रवार को फुंक गया। इससे क्षेत्र की करीब दो हजार से ज्यादा की आबादी पेयजल संकट से प्रभावित हो गई। उधर सुभाष नगर का नलकूप अभी भी ठीक नहीं हुआ है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सिंचाई विभाग के नलकूप से पनियाली गांव के पांच सौ से ज्यादा घरों में पीने के लिए पानी की सप्लाई की जाती है। जल संस्थान के जेई पंकज उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नलकूप की मोटर खराब हो गई। उसको ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नलकूप जल्द ही ठीक करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पनियाली में टैंकर के जरिए पानी की सप्लाई दी जा रही है। उधर सुभाष नगर का नलकूप पिछले कई दिनों से खराब है। शुक्रवार को भी उसके ठीक नहीं होने की वजह से लोग पेयजल को लेकर परेशान रहे। वहीं गौजाजाली क्षेत्र में भी नलकूप ठीक तो हो गया है, लेकिन वहां कई कॉलोनियों में पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान के ईई एसके श्रीवास्तव ने बताया कि नलकूप को ठीक करने का काम शुरू करवा दिया गया है।
