बरेली: स्मैक माफिया समेत उसके नौ साथियों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। स्मैक माफिया छाेटे प्रधान समेत उसके नौ साथियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह लोग प्रधान के साथ मिलकर स्मैक तस्करी करते थे। यहीं गैंग पंजाब, हरियाणा, देहरादून समेत दिल्ली में मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। इस मामले की जांच एनसीबी लखनऊ की टीम कर रही है। हालांकि …
बरेली, अमृत विचार। स्मैक माफिया छाेटे प्रधान समेत उसके नौ साथियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह लोग प्रधान के साथ मिलकर स्मैक तस्करी करते थे। यहीं गैंग पंजाब, हरियाणा, देहरादून समेत दिल्ली में मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। इस मामले की जांच एनसीबी लखनऊ की टीम कर रही है। हालांकि एनसीबी के आरोप पत्र दाखिल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
कुछ समय पहले फतेहगंज पूर्वी के पूर्व प्रधान छोटे और शहीद खा को पुलिस ने 20 किलो स्मैक के साथ पकड़ा था। जिसके बाद उसकी लगभग 50 करोड़ की संपत्ति को सफेमा के तहत सीज करा दिया। जांच के बाद पुलिस ने अब इस मामले में छोटे के साथ काम करने वाले नाजिम हुसैन पुत्र शाहिद हुसैन निवासी ऊंचा मोहल्ला फरीदपुर,
फैयाज हुसैन, शानू खान, गट्टू, फहीम खान, मोहम्मद शेर, मिश्रयार खां, समेत बड़ेला निवासी मोहम्मद जकी खां पर पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने इनमें से अधिकतर लोगों की संपत्ति को फ्रीज करा दिया है। वहीं अभी भी कुछ लोगों की संपत्ति की जांच की जा रही है।
84 लोगों के खिलाफ हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई
बरेली। पुलिस ने अलग अलग मामलों में 84 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने छेड़छाड़ के मामलों में 40, दुष्कर्म के मामलों में तीन, गोवध में नौ, हत्या के प्रयास में आठ, लूट में पांच, अन्य मामलों में सात, धोखाधड़ी व तस्करी में 1-1 आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: मस्जिदों से जारी हुआ ईद-उल-अजहा की नमाज का वक्त
