नैनीताल: एक सितंबर से आयोजित होगा नंदा महोत्सव
नैनीताल, अमृत विचार। श्री रामसेवक सभा में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नए मनोनीत सदस्यों के साथ सभा की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही नंदा महोत्सव की तैयारियों को लेकर निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह और संचालन जगदीश बावड़ी ने किया। बैठक में तय किया …
नैनीताल, अमृत विचार। श्री रामसेवक सभा में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नए मनोनीत सदस्यों के साथ सभा की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही नंदा महोत्सव की तैयारियों को लेकर निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता मनोज साह और संचालन जगदीश बावड़ी ने किया। बैठक में तय किया गया कि नंदा देवी महोत्सव 1 सितंबर से 7 सितंबर तक आयोजित होगा। इसमें विभिन्न समितियों के माध्यम से कार्य किए जायेंगे। मिथिलेश पांडे को नाटकों की जिम्मेदारी दी गई। बताया कि श्री रामसेवक सभा द्वारा सावन के महीने में पार्थिव पूजा सामूहिक रूप से आयोजित की जाएगी।
इसके लिए 24 जुलाई का दिन तय किया है। वहीं, रामलीला महोत्सव 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होगा। बैठक में विमल चौधरी, अतुल साह, भुवन बिष्ट, विक्रम साह, मनोज साह, आशु बोरा, हीरा सिंह, मोहित साह, अमर साह, गिरीश भट्ट , प्रदीप बिष्ट, गोविंद बिष्ट, सतीश पांडे, कन्नू साह, दीपक साह, प्रो. ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।
