बागेश्वर: वाहन की चपेट में आने से मादा तेंदुए की मौत
बागेश्वर, अमृत विचार। धरमघर वन रेंज में वाहन की चपेट में आने से एक मादा तेंदुए की मौत हो गई है। वन विभाग ने शव का पोस्टमॉर्टम कर उसे जला दिया है। बिसरा सुरक्षित रखा है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय है। धरमघर …
बागेश्वर, अमृत विचार। धरमघर वन रेंज में वाहन की चपेट में आने से एक मादा तेंदुए की मौत हो गई है। वन विभाग ने शव का पोस्टमॉर्टम कर उसे जला दिया है। बिसरा सुरक्षित रखा है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय है।
धरमघर वन क्षेत्र के खुल्दौड़ी गांव के समीप सड़क किनारे एक गुलदार लोगों को दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। आरओ प्रदीप कांडपाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू किया। कांडाधार स्थित वन चौकी लाया गया, जहां पशु पालन के डाक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमॉर्टम किया। डॉक्टरों के अनुसार तेंदुए के मुंह से खून निकल रहा था।
उसकी उम्र तीन वर्ष है। इधर, डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत होना प्रतीत हो रहा है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध वन्य जीव अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है।
वन विभाग की टीम मामले में पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। इसके बाद कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि उस रूट के सभी चालकों की पहचान कराई जा रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रहे हैं।
