नहीं रहे मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति एचेवेरिया, 100 वर्ष की आयु में निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति लुइस एचेवेरिया अल्वारेज़ का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मेक्सिको के राष्ट्रपति मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने एचेवेरिया के निधन की पुष्टि की है। En nombre del Gobierno de México envío un respetuoso pésame a los familiares y amigos del licenciado Luis Echeverría Álvarez, presidente de …

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति लुइस एचेवेरिया अल्वारेज़ का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मेक्सिको के राष्ट्रपति मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने एचेवेरिया के निधन की पुष्टि की है।

ओब्रेडोर ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा , “ मेक्सिको सरकार की ओर से मैं पूर्व राष्ट्रपति लुइस एचेवेरिया अल्वारेज़ के परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

मैक्सिकन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति का शुक्रवार को मेक्सिको में मोरेलोस प्रांत की राजधानी कुर्नवाका स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें : ब्रिटेनः प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल हुईं केमी बेडेनोच, अपना पद छोड़ लिया ये फैसला

संबंधित समाचार