Viral Video: पंजाब में अधिकारी सड़क बनवा रहे थे, सरकार ने कर दिया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

होशियारपुर (पंजाब)। होशियारपुर (पंजाब) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लोग बारिश के बीच और पानी भरी वाली जगहों पर सड़क बनाते दिख रहे हैं। वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि ये सड़क बनाने वाले लोग सरकारी पैसे की ऐसी-तैसी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पीडब्ल्यूडी …

होशियारपुर (पंजाब)। होशियारपुर (पंजाब) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लोग बारिश के बीच और पानी भरी वाली जगहों पर सड़क बनाते दिख रहे हैं। वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि ये सड़क बनाने वाले लोग सरकारी पैसे की ऐसी-तैसी कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पीडब्ल्यूडी के 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। ये अधिकारी होशियारपुर में बारिश में ही सड़क की रीकार्पेटिंग कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के एक वर्कर ने इनका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सस्पेंड किए इंजीनियरों में SDO तरसेम सिंह, जेई विपन कुमार, प्रवीन कुमार और जसबीर सिंह शामिल हैं।

होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में यह सड़क बनाई जा रही थी। माहिलपुर ब्लॉक में नंगल खिलड़िया और शेरपुर गांव को इसके जरिए कनेक्ट किया जा रहा था। उसी वक्त AAP के वर्कर गुरविंदर सिंह ने उन्हें रोका। उन्होंने बारिश में सड़क न बनाने को कहा। इसके बावजूद उनकी बात को नजरअंदाज कर काम चलता रहा।

पंजाब सरकार के PWD प्रिंसिपल सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने यह आदेश जारी किए। जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें बारिश में सड़क बनाई जा रही है। इसलिए तुरंत इन चारों अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया।

 

ये भी पढ़ें : CM भगवंत मान के विवाह में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने पिता की रस्में निभाईं

 

संबंधित समाचार