लखनऊ : ‘आप’ ने की गोमती की सफाई, सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर कसा तंज
लखनऊ, अमृत विचार। दिल्ली और पंजाब के बाद यूपी में पैर जमाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह लखनऊ के कुड़िया घाट की सफाई के लिए गोमती नदी में उतर गए। कार्यकर्ताओं संग नदी से जलकुम्भी निकालने के बाद संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि …
लखनऊ, अमृत विचार। दिल्ली और पंजाब के बाद यूपी में पैर जमाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह लखनऊ के कुड़िया घाट की सफाई के लिए गोमती नदी में उतर गए। कार्यकर्ताओं संग नदी से जलकुम्भी निकालने के बाद संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लखनऊ में सरकार बैठी है लेकिन कुड़िया घाट पूरी तरह से कूड़ाघर बना हुआ है। उन्होंने कहा जब तक नदी को साफ नहीं कर लेंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि लोग बातें बड़ी-बड़ी कहते हैं, नदियों की सफाई की, लेकिन लखनऊ का पूरा कुड़िया घाट जलकुंभियों से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि हमने आज तिरंगा शाखा के माध्यम से श्रमदान की शुरुआत की है। अगले सप्ताह भी नदियों-सरवरों की सफाई का अभियान जारी रखेंगे। जब तक इस नदी को साफ नहीं कर लेंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
