अलीगढ़: रिश्तेदारों ने अकेले में दुल्हन से कही ऐसी बात, सात फेरे से पहले सात मिनट में टूटी शादी, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में एक शादी समारोह में उस वक्त रंग में भंग पड़ गया जब सात फेरे लेने से पहले अचानक दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक दुल्हन ने उस वक्त शादी से इंकार किया जब सात फेरे लेने की रस्मों की तैयारी चल रही थी। ऐसे में …

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में एक शादी समारोह में उस वक्त रंग में भंग पड़ गया जब सात फेरे लेने से पहले अचानक दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक दुल्हन ने उस वक्त शादी से इंकार किया जब सात फेरे लेने की रस्मों की तैयारी चल रही थी। ऐसे में दुल्हे के सारे आरमानो पर पानी फिर गया।

मिली जानाकारी के मुताबिक सासनी गेट स्थित वैदिक विहार के एक युवक की शादी गांधी पार्क स्थित शास्त्री नगर की युवती से तय हुई थी। दोनों पक्ष इस शादी को लेकर काफी खुश थे। नाच गाने के साथ लड़की के घर बारात पहुंची, दावत हुई, सात फेरों की रस्म की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक दुल्हन के रिश्तेदारों ने दुल्हन से कुछ ऐसी बात अकेले में कही कि 7 फेरों से पहले 7 मिनट में ही शादी टूट गई और दोनों पक्ष को थाने जाना पड़ा।

जानाकीर के गांधी पार्क थाना अंतर्गत मैरिज होम में शादी की पूरी तैयार तैयारियां थीं। स्टेज प्रोग्राम के बाद सात फेरों के रस्म की तैयारियां चल रही थीं। दुल्हन मंडप में बैठी थी, तभी दुल्हन के कुछ रिश्तेदार मंडप में आए और दुल्हन से अकेले में बात की। दुल्हन से कुछ ऐसा कहा कि 7 फेरों से पहले 7 मिनट में ही दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और मंडप से उठकर अपने घर चली गई। दूल्हा और दूल्हा पक्ष सब देखते रह गए।

थाने पहुंचे दूल्हा-दूल्हन, टूटी शादी…

मंडप से अचानक दुल्हन के घर चले जाने के बाद दूल्हा पक्ष की शिकायत पर पुलिस मैरिज होम पहुंची। उसके बाद दुल्हन के घर गई। दूल्हा और दुल्हन पक्ष को थाने बुलाया गया। दुल्हन शादी ना करने की जिद पर अड़ी रही। देर रात तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्ष शादी ना करने को लेकर राजी हो गए दुल्हन ने शादी ना करने की बात लिखित में दी और दोनों पक्ष वहां से चले गए।

दुल्हन से रिश्तेदारों ने क्या कहा…

शादी टूट गई, परंतु यह बात खुलकर नहीं आ सकी कि आखिर रिश्तेदारों ने दुल्हन से अचानक ऐसा क्या कहा था कि दुल्हन ने 7 फेरों से पहले शादी से इनकार कर दिया। जितने मुंह उतनी बात, कुछ लोगों का कहना है कि युवती अपनी मां के कहने पर यह शादी कर रही थी। शादी करने के बाद मां की जमीन जायदाद से बेदखली खोने के डर से दुल्हन ने शादी से इनकार किया तो कुछ लोगों का कहना था कि रिश्तेदारों ने दुल्हन को दूल्हे के अतीत के बारे में ऐसी बातें बताई कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली : प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप, पांच लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

संबंधित समाचार