रुद्रपुर: बीडीसी सदस्य के हाथ से मोबाइल और पर्स छीना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार की रात पति के साथ शहर से घर जा रहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के हाथ से बाइक सवारों ने मोबाइल और पर्स छीन लिया। घटना के बाद आरोपी गदरपुर रोड की ओर भाग गए। ग्राम भगवानपुर निवासी राकेश जोशी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी राखी जोशी बीडीसी सदस्य है। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार की रात पति के साथ शहर से घर जा रहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के हाथ से बाइक सवारों ने मोबाइल और पर्स छीन लिया। घटना के बाद आरोपी गदरपुर रोड की ओर भाग गए।

ग्राम भगवानपुर निवासी राकेश जोशी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी राखी जोशी बीडीसी सदस्य है। रविवार रात में वह पत्नी के साथ बाइक पर रुद्रपुर से वापस घर को जा रहे थे। दानपुर से भगवानपुर जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दो युवक आए और चलती बाइक पर उनकी पत्नी राखी जोशी का पर्स और मोबाइल झपट लिया।

इस दौरान उन्होंने उनकी पत्नी को धक्का भी दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। यह देख वह शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने गए तो वे भाग खड़े हुए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और उनका पीछा किया लेकिन हत्थे नहीं चढ़े। बाद में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। जोशी ने बताया कि पर्स में मोबाइल, जरूरी कागजात के साथ ही 10 हजार रुपये की नकदी थी।

संबंधित समाचार