देहरादून: ब्रिडकुल के 55 कर्मी नियमित करने के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ब्रिडकुल में साल 2012 से कार्यरत 55 कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश देते हुए निर्माण कार्यों में नई तकनीक की जानकारी और उसके क्रियान्वयन हेतु सेमिनार आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कैबिनेट मंत्री महाराज ने सोमवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ब्रिज, …

देहरादून, अमृत विचार। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ब्रिडकुल में साल 2012 से कार्यरत 55 कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश देते हुए निर्माण कार्यों में नई तकनीक की जानकारी और उसके क्रियान्वयन हेतु सेमिनार आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने सोमवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ब्रिज, रोपवेज, टनल एंड अदर इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलेपमेंट, कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आदेशित किया कि वह 2012 से कार्यरत सभी 55 कर्मचारियों को नियमित करें और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता लाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग करें। इसकी जानकारी के लिए ब्रिडकुल, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, पर्यटन और पीएमजीएसवाई सभी साथ मिलकर सेमिनार आयोजित करें।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने बताया कि विगत वर्षों में ब्रिडकुल द्वारा भवन, सड़क, सेतु व हवाई पट्टी के लगभग 445.80 करोड़ की लागत की परियोजनाओं को पूरा किया गया।

ब्रिडकुल ने नैनी सैनी हवाई पट्टी का निर्माण तथा कोरोना काल में 200 बैडेड हॉस्पिटल का निर्माण कार्य करने के साथ-साथ विगत 2 वर्षों में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 50 करोड़ से अधिक की लागत की सड़कों का निर्माण कार्य भी किया। ब्रिडकुल द्वारा खाद्य आयुक्त कार्यालय भवन, देहरादून को राज्य के पहले हरित भवन के रूप में भी निर्मित किया है।

समीक्षा बैठक में ब्रिडकुल के एमडी कुंदन सिंह, जीएम राजेंद्र प्रसाद उनियाल, पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता मुकेश मोहन सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार