हल्द्वानी: बोला, घर खाली कर दो वरना जान से मार दूंगा
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने न सिर्फ फोन कर जान से मारने की धमकी दी, बल्कि अपने बताए ठिकाने पर बुला कर जानलेवा हमला भी कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर जान बचाने की गुहार लगाई है। सदर बाजर निवासी कमल सिंह (27) पुत्र नारायण सिंह ने एसएसपी पंकज भट्ट से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने न सिर्फ फोन कर जान से मारने की धमकी दी, बल्कि अपने बताए ठिकाने पर बुला कर जानलेवा हमला भी कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर जान बचाने की गुहार लगाई है।
सदर बाजर निवासी कमल सिंह (27) पुत्र नारायण सिंह ने एसएसपी पंकज भट्ट से बताया कि गोलू नाम के एक युवक ने बीती 11 जुलाई को उसे फोन किया और घर खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी।
फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए उसे अपने ठिकाने पर बुलाया। आरोप है कि जब कमल उक्त स्थान पर पहुंचा तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उस पर पथराव कर दिया। वह किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भागा।
जिसके बाद उसने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की बात सुनने के बाद एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
