खटीमा: होटल में ठहरे व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। नगर के टनकपुर रोड स्थित एक होटल में मंगलवार की सुबह पिथौरागढ़ के एक व्यक्ति का शव कमरे में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को सूचना भेज दी है। वहीं मृतक के सैनिक होने की …

खटीमा, अमृत विचार। नगर के टनकपुर रोड स्थित एक होटल में मंगलवार की सुबह पिथौरागढ़ के एक व्यक्ति का शव कमरे में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को सूचना भेज दी है। वहीं मृतक के सैनिक होने की चर्चा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के ग्राम आगर, दिगारा निवासी करीब 35 वर्षीय चंचल सिंह पुत्र भगवान सिंह सोमवार की रात नगर के टनकपुर रोड पर स्थित एक होटल में रुका था। इस बीच सुबह उसका शव कमरे में मिलने से होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया।

बाजार चौकी इंचार्ज एसआई होशियार सिंह ने बताया कि मृतक परिजनों को सूचना भेज दी है। उनके आने पर ही मृतक के बारे में जानकारी मिल सकेगी। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की जानकारी मिलने की बात कही गई।

संबंधित समाचार