नैनी झील में कॉमन कॉर्प मछलियों की संख्या सीमित की जाए : डीएम धीराज गर्ब्याल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सरोवर नगरी की विश्व प्रसिद्ध नैनी झील में कॉमन कार्प मछलियों की संख्या को सीमित किया जाए। जिला प्रशासन ने इन मछलियों की वजह से मछली की अन्य प्रजातियों के अस्तित्व पर संकट को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसका मकसद नैनी झील में पर्यावरणीय संतुलन भी कायम करना है। डीएम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सरोवर नगरी की विश्व प्रसिद्ध नैनी झील में कॉमन कार्प मछलियों की संख्या को सीमित किया जाए। जिला प्रशासन ने इन मछलियों की वजह से मछली की अन्य प्रजातियों के अस्तित्व पर संकट को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसका मकसद नैनी झील में पर्यावरणीय संतुलन भी कायम करना है।

डीएम गर्ब्याल ने बुधवार को कैंप कार्यालय में जीबी पंत विश्वविद्यालय के मछली पालन विंग के विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष मिश्रा व अन्य के साथ बैठक की। विशेषज्ञों ने बताया कि सरोवर नगरी की प्रसिद्ध नैनी झील में कॉमन कार्प मछलियों की अधिकता होने से मछली की अन्य प्रजातियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया। कॉमन कार्प  मछलियों के मरने से पर्यावरण को भी नुकसान होता है। इस पर डीएम ने नैनी झील मे कॉमन कार्प मछलियों की बढती संख्या को सीमित करने के लिए सिंचाई विभाग के ईई, नगर पालिका, झील विकास प्राधिकरण सचिव व पर्यटन को एक कमेटी गठन के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी कॉमन कार्प मछलियों की संख्या को कम करने पर के लिए निविदाएं आमंत्रित करेंगी। बैठक में एडीएम शिवचरण द्विवेदी व अशोक जोशी, नगर पालिका ईओ अशोक कुमार, सीएम साह, प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, एई डीडी सती आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार