रुद्रपुर: टैंपो चालकों ने एसडीएम व एसएसपी से की दबंगो द्वारा अवैध वसूली की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर से सिडकुल, लालकुआं और दिनेशपुर रूट पर चलने वाले टैंपो यूनियन नेताओं ने एसडीएम और एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने टैंपो स्टैंड पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज करने और अवैध वसूली की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कुछ लोग खुद को यूनियन का नेता बताकर अवैध रूप से वसूली करते …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर से सिडकुल, लालकुआं और दिनेशपुर रूट पर चलने वाले टैंपो यूनियन नेताओं ने एसडीएम और एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने टैंपो स्टैंड पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज करने और अवैध वसूली की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि कुछ लोग खुद को यूनियन का नेता बताकर अवैध रूप से वसूली करते हैं और दबंगई दिखाते हैं। जिस पर उन्होंने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले को एसपी ट्रैफिक को देकर आवश्यक कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया।
बुधवार को टैंपो यूनियन के सैकड़ों लोग पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और सांकेतिक प्रदर्शन कर अपनी समस्याएं रखी और अवैध वसूली कर रहे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि अराजक तत्व टैंपो स्टेंड पर आकर अवैध वसूली करते हैं और गरीब तबके के लोगों को परेशान करते हैं। इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

रुद्रपुर टू सिडकुल रूट यूनियन के प्रधान विजय वीर सिंह ने बताया कि वह लोग रोजाना सही ढंग से टैंपो यूनियन का संचालन कर रहे हैं। मगर पिछले कुछ दिनों से कुछ शरारती तत्व उनके इस काम में दखल देकर खुद को टैपो यूनियन का नेता बता रहे है और अवैध वसूली कर रहे है।

रुद्रपुर टू लालकुंआ रूट यूनियन के प्रधान सुखवंत सिंह ने कहा कि कुछ लोग अडडे पर आकर टैंपो चालकों पर दबाव बनाकर उनसे उगाही करने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही खुद को यूनियन का नेता बताकर दबंगई भी दिखाते हैं। मना करने पर वह मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। उनका कहना है कि अगर इनको अभी नहीं रोका गया तो यह लोग आगे कोई भी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

संजीव ने बताया कि गरीब तबके के ई-रिक्शा चलाने वालों से भी वह लोग वसूली करने से नहीं चूकते है। कई बार इसको लेकर विवाद भी हो चुका है। जिस पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने उनको सुरक्षा का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने डीडी चौक पर पेड़ के नीचे टैंपो लगाकर जगह घेरने पर भी ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि आगे कुछ दूर पर जहां स्टैंड है वहीं पर सभी लोग अपने टैंपो और ई-रिक्शा लगाएंगे। अगर कोई भीड़ लगाते हुए मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होने प्रकरण की जांच एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार कत्याल को सौपकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर अंकित, सौरभ, पवन गुप्ता, सतीश कुमार, अभय विशाल, संजीव, मनोज, मंगल, गुड्डू आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार