वाराणसी : ज्ञानवापी से जुड़े इस केस में आज पूरी हुई बहस, 21 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
वाराणसी, अमृत विचार। ज्ञानवापी परिसर से जुड़े एक बेहद खास केस में आज बहस पूरी हो गयी। अब अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। बताते चलें कि वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिम पक्ष के प्रवेश पर रोक और वहां मिले शिवलिंग के पूजा पाठ राग भोग की अनुमति दिए जाने की अर्जी में संशोधन …
वाराणसी, अमृत विचार। ज्ञानवापी परिसर से जुड़े एक बेहद खास केस में आज बहस पूरी हो गयी। अब अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। बताते चलें कि वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिम पक्ष के प्रवेश पर रोक और वहां मिले शिवलिंग के पूजा पाठ राग भोग की अनुमति दिए जाने की अर्जी में संशोधन पर बहस गुरुवार दोपहर पूरी हो गई। अब अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
ज्ञानवापी में मुस्लिम पक्ष के प्रवेश पर प्रतिबंध समेत तीन मांगों पर सिविल जज (फास्ट ट्रैक) कोर्ट में याचिका दाखिल थी। 77 पेज के प्रार्थना पत्र में तीन बिंदुओं पर संशोधन के लिए वादी अधिवक्ता ने पिछली सुनवाई में मांग की थी। प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता ने संशोधन की मांग को खारिज करने के लिए दलीलें दीं। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई की तिथि 21 जुलाई को तय की। उस दिन अर्जी में संशोधन पर कोर्ट का आदेश आएगा।
गौरतलब है कि इस वाद में मुस्लिम पक्ष का ज्ञानवापी में प्रवेश रोकने, ज्ञानवापी हिंदुओं को सौंपने और जो शिवलिंग सर्वे के दौरान मिला है, उसके पूजा-पाठ राग भोग की नियमित अनुमति दिए जाने की मांग की गई है।
